जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अपर जिलाधिकारी (नगर), एसपी ट्रेफिक, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, परिवहन विभाग, मेरठ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, रोडवेज, चिकित्सा विभाग, आपूर्ति विभाग, मिशिका सोसाईटी अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ जनपद मेरठ में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विशेषकर जनपद में 23 ब्लैक स्पॉटस् पर शीघ्र आवश्यक सुधार कार्य करने पर जोर दिया गया। जनपद में वर्ष 06/2024 के सापेक्ष वर्ष 06/2025 में दुर्घटनाओं में हुई मौतों में कमी आई है तथा आने वाले में भी आवश्यक सुधार कार्य कराकर इन आंकड़ों में और अधिक कमी लाई जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, एसपी ट्रेफिक राघवेन्द्र मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सत्येन्द्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व संबंधित संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


