सेवानिवृत शिक्षामित्र के सम्मान में आयोजित हुआ विदाई समारोह
खंड शिक्षा अधिकारी ने सेवानिवृत्त शिक्षामित्र को बुकें साल और स्मृति चिन्ह देखकर किया सम्मानित

शिक्षक ,शिक्षामित्र और अनुदेशकों के सहयोग से सेवानिवृत्त शिक्षामित्र को दिए गए 152000 का सहयोग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। मंगलवार को सेवानिवृत्त शिक्षामित्र रामनरेश के सम्मान में ब्लॉक सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डॉ संतोष कुमार यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षामित्र रामनरेश को बुकें, वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।खंड शिक्षा अधिकारी डॉ संतोष कुमार यादव ने कहा कि रामनरेश की सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता है। वे विद्यालय में अपने दायित्व के प्रति हमेशा सजग रहे। बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की है । सभी शिक्षक,शिक्षामित्र और अनुदेशकों को उनसे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने शिक्षामित्र के पद पर 2006 में नौकरी की शुरुआत की थी। 19 साल की सेवा में वह अपनी ड्यूटी के प्रति हमेशा सचेत रहते थे।आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि रामनरेश को विभाग की ओर से एक रुपया नहीं नहीं मिल पाया है। यह दुःख की बात है। शिक्षक परिवार की ओर से कुछ आंशिक आर्थिक रूप से सहयोग किया गया है।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षामित्र और अनुदेशकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजाराम यादव ने की।
सेवानिवृत्ति रामनरेश के प्रधानाध्यापक रहे प्रियदर्शन सिंह , सहायक अध्यापिका मीना तिवारी ने अपने सहयोगी को बुकें, मोमेंटो एवं वस्त्र भेंटकर सम्मान किया।डॉ अर्चना शुक्ला, महेंद्र जायसवाल , ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों का स्वागत सम्मान किया। माधुरी यादव एवं संध्या शुक्ला स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रेमनाथ मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर शशांक शुक्ल,गिरीश चंद्र पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, शेषमणि सिंह, अंबिका प्रसाद पाण्डेय, स्वामी प्रसाद सिंह ,आलोक सिंह ,संजय कुमार सिंह , अनिल कुमार प्रजापति,नीलम पाठक , अरुण तिवारी, हरिपाल संतोष कुमार यादव, बंश राज आदि मौजूद रहे।


