मथुरा

बरसाना स्थित गोवर्धन ड्रेन का होगा सौंदर्यीकरण, लाइटिंग भी होगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। बरसाना स्थित ड्रेन का सौंदर्यीकरण होगा। लाइटिंग के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को विकसित किया जाएगा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने इसकी योजना बनाई है। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। मंजूरी के बाद आगे की दिशा तय की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, गोवर्धन ड्रेन के पास एक पर्यटन सुविधा केंद्र भी बनाया जाएगा, जहां यात्रियों के ठहरने व्यवस्था होगी। मंदिर के रास्तों पर 11 स्थानों पर वाटर कूलर, आरओ प्लांट, शौचालय और विश्राम स्थल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह योजना विकसित होने के बाद पर्यटक और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। तीर्थयात्री यहां आकर बेहतर अनुभव कर सकेंगे। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एसबी सिंह ने बताया है कि पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए गोवर्धन ड्रेन का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। साथ ही लाइटिंग व अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस परियोजना में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button