बाराबंकी
राम सिंह उर्फ भुल्लन वर्मा को भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर बधाई देने वालो का लगा तांता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेर्तत्व ने पुराने भाजपाई जिला पंचायत सदस्य कस्बा मसौली निवासी राम सिंह उर्फ़ भुल्लन वर्मा पर विश्वास जताते हुए पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। पहली बार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कुर्मी बिरादरी को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। जिसे लेकर भाजपाइयों में खुशी है। प्रदेश कार्यालय से सूची जारी होते ही सोशल मीडिया के साथ ही उनके घर पहुंच कर बधाई देने वालों का तांता लग गया। पैतृक गांव और पार्टी कार्यालय पर समर्थकों ने फूल मालाओं से जमकर स्वागत किया।
वर्ष 1989 से भारतीय जनता पार्टी मे लगन एव निष्ठा से कार्य करने वाले राम सिंह वर्मा उर्फ भुल्लन को बाराबंकी जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है वर्ष 1990 मे बूथ अध्यक्ष बने रामसिंह वर्मा ने हमेशा पार्टी के ईमानदारी से काम किया कई बार इनके ऊपर राजनीतिक पार्टियों का दबाव डाला गया की पार्टी छोड़ दो हमारे साथ आ जाओ लेकिन भुल्लन वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी से हटकर किसी अन्य दल को कभी सपोर्ट नहीं किया हमेशा हिंदुत्व के लिए तत्पर रहे वर्ष 2010 मे जिला नेर्तत्व ने जिला उपाध्यक्ष व वर्ष 2020 जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी वर्तमान समय मे जिला महामंत्री के साथ साथ जिला पंचायत सदस्य भी है बीती रात्रि प्रदेश नेर्तत्व द्वारा जारी जिलाध्यक्षों की सूची मे बाराबंकी जिलाध्यक्ष पद पर रामसिंह वर्मा के मनोनीत होने की जानकारी मिलते ही
समर्थकों, कार्यकर्ताओं की पैतृक गांव मोहल्ला भूलीगंज कस्बा मसौली मे भीड़ लग गयी और लोगो ने मुँह मीठा कराते हुए माला पहना कर स्वागत किया।
( दूसरी बार कस्बा मसौली को मिली भाजपा की जिलाध्यक्षी )
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामसिंह उर्फ़ भुल्लन वर्मा ने राष्ट्रीय एव प्रांतीय नेर्तत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जो जिम्मेदारी दी है उसे ईमानदारी से निभाया जायेगा तथा मेरा लक्ष्य है आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव मे जनपद की सभी 6 की 6 विधानसभाओं मे कमल खिलाना उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं ने कस्बा मसौली को दूसरी बार जिलाध्यक्ष की कमान सौपी है इससे पूर्व वर्ष 2010 मे पूर्व विधायक शरद अवस्थी जिलाध्यक्ष रह चुके है। गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, रामबाबू द्विवेदी, अमित वर्मा, मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार वर्मा, ठाकुर हुकुम सिंह, राजकुमार सोनी, देवी शंकर सोनी, राजेश वर्मा, रवि वर्मा, प्रेमनंद वर्मा, केवल प्रसाद वर्मा, अरुण कुमार सहित तमाम लोगो ने माला पहनाकर बधाई दी।



