सिंगरौली

धिरावली कोल ब्लॉक में पेड़ों की कटाई का जायज़ा लेने पहुँचे डॉ. विक्रांत भूरिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। धिरावली कोल ब्लॉक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर की जा रही पेड़ों की कटाई की शिकायतों के बाद आज डॉ. विक्रांत भूरिया मौके पर पहुँचे। यह कोल ब्लॉक सरकार द्वारा अडानी समूह को आवंटित किया गया है, जहाँ हाल के दिनों में भारी संख्या में पेड़ों को काटे जाने का मामला लगातार चर्चा में है।
मौके पर पहुँचे डॉ. भूरिया ने क्षेत्र का निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति का जमीनी स्तर पर मूल्यांकन (मुआयना) किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि खदान तैयार करने के नाम पर लाखों पेड़ हटाए गए, जिससे पर्यावरण पर गहरा असर पड़ने की आशंका है।
निरीक्षण के दौरान डॉ. भूरिया ने कहा कि परियोजनाएँ विकास के लिए जरूरी हो सकती हैं, परंतु पर्यावरणीय संतुलन और वन संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों से पेड़ों की कटाई, पुनर्वनीकरण योजना और पर्यावरणीय अनुमतियों के विषय में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है।
स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि इस निरीक्षण के बाद पेड़ों की अनियंत्रित कटाई पर रोक लगेगी और क्षेत्र में संतुलित विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button