सिंगरौली

 सिंगरौली-सोनभद्र को शीघ्र मिलेगी नई ट्रेनों की सौगात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली– रमना और सिंगरौली-कटनी रेल लाइन के दोहरीकरण का लाभ स्थानीय जनता को शीघ्र मिलने की उम्मीद है। रेनुकूट,चोपन और सिंगरौली होकर धनबाद से भोपाल के लिए सप्ताह में तीन दिन चलने वाली एक नयी ट्रेन चलाने की रेलवे बोर्ड ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इस ट्रेन को हालांकि चलाने की तिथि की घोषणा नही हुई है लेकिन इसका टाइमटेबुल रेलवे ने जारी कर दिया है। उत्तर-मध्य रेल प्रयागराज क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि इस सप्ताह रेलवे बोर्ड व रेल मंत्रालय संचालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसके अतिरिक्त भोपाल व दिल्ली के लिए वाया चोपन कम से कम एक-एक और नयी ट्रेन चलाने की बात कही है जिस को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जायेगा।
धनबाद से भोपाल के बीच नयी ट्रेन हर सप्ताह बुधवार,शनिवार और रविवार को चलेगी जबकि भोपाल से यह ट्रेन सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को रवाना होगी। धनबाद से चलने का समय सुबह 7:20 निर्धारित किया गया है जो भोपाल अगले दिन सुबह सात बजे पहुंच जायेगी। भोपाल से यह ट्रेन रात्रि 20:55 पर चलेगी और अगले दिन रात्रि 20:30 पर पहुंच जायेगी। धनबाद-भोपाल इस त्रिसाप्ताहिक ट्रेन के रेनुकूट,चोपन, ओबरा डैम व सिंगरौली होकर चलने से स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त दिल्ली व भोपाल के लिए अन्य ट्रेन चलाने की भी शीघ्र रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button