ललितपुर
राष्ट्रीय मानव अधिकार सुधार संगठन की बैठक संपन्न
बैठक के मुख्य बिंदु जिन पर सभी की सहमति हुई

12 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस मनाने के संबंध में सभी लोगों ने एक राय मत से प्रस्ताव पास किया एवं कार्यक्रम को क्रियान्वयन की रूप रेखा तैयार की गयी । बैठक की अध्यक्षता करते हम अशोक स्वर्णकार ने कहा की इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वरिष्ठ नागरिक समिति एवं पेंशन संगठन से भी संपर्क किया जायेगा ।
राष्ट्रीय मानव अधिकार सुधार संगठन के नाम एक खाता खुलवा कर QR कोड लेकर धनराशि बैंक खाते में सीधे अन्तरित करने से आय व्यय में पारदर्शिता बनी रहेगी । 12 अक्टूबर 2025 के कार्यक्रम के लिए स्थान अतिथि जन सहभागिता तय करने की व्यवस्था करने हेतु विचार विमर्श किया गया ।
सभा के अंत में श्री हनुमान जयंती के अवसर पर सहयोग राशि जो एकत्रित हुई थी उसका आय व्यय का व्योरा प्रस्तुत किया गया । बैठक में गन्धर्व , राम रक्षपाल सिंह, रामस्वरूप निरंजन, अनेक सिंह लोधी, गिरजाशंकर दुबे, रमाकांत तिवारी, राजकुमार राठौर , अनील कुमार वर्मा, राना रविन्द्र सिंह, दवेंद्र पाठक पूनम लखेरा, नन्द किशोर तिवारी, बलराम पचौरी, अरविन्द संज्ञा, मो साबिर , राकेश यादव, विजय गोपाल हुन्दैत, अशोक सोनी बुधवार मंजीत सिंह सलूजा, जयशंकर प्रसाद दुबे, संग्राम सिंह यादव वीरेंद्र कुमार, डॉ. सुरेन्द्र सिंह निरंजन, रामगोविंद शिल्पकार , राजेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह, संजीव सोनी, जितेन्द्र कुमार साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
अंत में सरदार मंजीत सिंह सलूजा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।