पैतृक जमीन पर दबंगों ने की कब्जे की कोशिश पुलिस पर मिलीभगत का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोरखापुर गांव तालुकदार का पुरवा में पैतृक जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जे की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित आनंद विक्रम सिंह और पिंकू सिंह पुत्र रवि शंकर सिंह का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग, जिनमें ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, चंद्रभान सिंह शामिल हैं, जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।
पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर कब्जा रुकवाया, लेकिन बाद में दबंगों ने पुलिस से मिलकर पुनः कब्जे का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने जमीन के पिलर और पावा उखाड़कर फेंक दिए, जिसके सबूत पीड़ितों के पास मौजूद हैं।
मामला उपजिलाधिकारी अमेठी की कोर्ट में बंटवारे के मुकदमे के रूप में लंबित है, बावजूद इसके पुलिस आरोपियों के साथ मिली हुई है। पीड़ितों ने तीन-चार बार थाने में शिकायत दी, लेकिन संग्रामपुर पुलिस मौके पर नहीं पहुँची।

