मथुरा

हर्ष फायरिंग में एक बंदूक से युवक और दो पुलिसकर्मी भी जख्मी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। सुरीर के गांव कराहरी में लग्न-टीका समारोह में बंदूक (पाइप गन) से गोली चलाने से एक युवक घायल हो गया। इससे समारोह में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पीआरवी की टीम पहुंची और बंदूक बरामद की तभी दोबारा से गोली चल गई, जिससे छर्रे लगने से कांस्टेबल जयवीर और होमगार्ड वीरेंद्र भी जख्मी हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। गांववालों ने बताया कि गांव में सूरज के लग्न-टीका समारोह में खासी भीड़ थी। समारोह में एत्मादपुर के गांव धौर्रा से सिंकू और सरकोरिया गांव के रोहताश भी आए थे। इसी दरम्यान गांव के जितेंद्र उर्फ जीतू ने बंदूक से हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसी दरम्यान चलाई गोली सिंकू के दायें हाथ में लगी। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। युवक को गोली लगते ही समारोह में चीखपुकार और अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पीआरवी पहुंची। पुलिस ने समारोह स्थल के अंदर से बंदूक को मंगवाया, जो व्यक्ति बंदूक लेकर आया उसके हाथ से फिर से गोली चल गई, जिसके छर्रे पास खड़े पुलिसकर्मी जयवीर और होगमार्ड वीरेंद्र को लगे। छर्रे लगने से दोनों पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घटना की जानकारी होने पर थाने का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को पकड़ लिया। घटना के संबंध में सिंकू के रिश्तेदार सरकोरिया निवासी सुखवीर सिंह ने जितेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ मांट आशीष शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button