तनवीर आलम ने SIR/ स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया को लेकर अहम बिंदुओं पर की चर्चा
anveer Alam discusses important points regarding the SIR/Special Intensive Revision process

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष कुमार सरकार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव डॉ. तनवीर आलम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ. तनवीर आलम ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लेने का आह्वान करते हुए BLA (बूथ लेवल एजेंट) की भूमिका को संगठन की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त किए बिना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रभावी भूमिका निभाना संभव नहीं है। इसके साथ ही डॉ. आलम ने मनरेगा को समाप्त करने की भाजपा की कथित साजिश पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता के लिए आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है और इसे कमजोर करने का कोई भी प्रयास जनहित के विरुद्ध है। कांग्रेस पार्टी ऐसे किसी भी कदम का पुरजोर विरोध करेगी। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक़, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, देबू विश्वास, जिला सचिव सलीम हुसैन, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, युवा महासचिव तस्लीम आरिफ, रामविलास महतो, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, मीरजहां विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि मोरफुल, एम. मोहम्मद सिराजुद्दीन, नसीम आलम, लड्डू शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



