प्रखण्ड स्तर पर अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया हेतु की गई बैठक
Meeting held for the process of selection of president at block level

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बीते 6 सितंबर 2025 को संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत लक्ष्मी मार्केट, महेशपुर (पाकुड़) में महेशपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तर पर अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना था। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर पूर्व सांसद माननीय अब्दुल खालिक, पीसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद तथा चेयरमैन मार्केटिंग बोर्ड रविंद्र सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रखंड के सभी उपाध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण तथा विभिन्न मंच एवं मोर्चा के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक के उपरांत एआईसीसी ऑब्जर्वर माननीय अब्दुल खालिक जी ने महेशपुर प्रखंड ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन मुलाकात कर संगठनात्मक विचार-विमर्श किया।



