पाकुड़

झामुमो के पदाधिकारी/ कार्यकर्ताओं ने दिशम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजली

JMM officials/workers paid tribute to Disham Guru Shibu Soren by offering flowers to his photo

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झामुमो प्रखण्ड कार्यालय महेशपुर में झारखण्ड के पुरोधा, झारखण्ड आन्दोलन के महानायक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्वर्गीय शिबू सोरेन के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अगुवाई में आयोजित की गई, जिसमें झामुमो के वरिष्ठ नेता, पार्टी के पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा की शुरुआत स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के जीवन एवं संघर्ष को याद करते हुए नम आंखों से बारी-बारी से गुरुजी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं सभी कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए रास्ते पर चलने और झारखंड की बेहतरी के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया। सभा में दुख जताते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने कहा कि दिशम गुरु शिबू सोरेन न केवल झारखण्ड के राजनीतिक पटल के स्तंभ थे, बल्कि वे आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों के प्रबल रक्षक थे। उनके जीवन का हर क्षण समाज, किसानों, मजदूरों, गरीबों और शोषितों की लड़ाई में समर्पित था। उन्होंने झारखंड के लिए अपने जीवन की पूरी ऊर्जा लगा दी, और राज्य के गठन से लेकर इसके विकास तक में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभा में मौजूद झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह जिप सदस्य सामसुन मुर्मू ने कहा कि गुरूजी ने सादगी, संघर्ष और जनसेवा की जो मिसाल पेश की है, वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।झारखंड आंदोलन को दिशा देने वाले शिबू सोरेन हमेशा जनमानस में जीवित रहेंगे। उनका जाना एक युग का अंत है, लेकिन उनके विचार और आदर्श झामुमो कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते रहेंगे। शोक सभा में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुजी का जाना झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा महिलाओं, आदिवासियों, गरीबों और वंचितों की आवाज को बुलंद किया। उनके विचार और मूल्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इस सभा में एनामुल हक, पप्पू अंसारी, अखलाकुर रहमान,बुदल यादव,मो असद,पोल्टू शेख,मोताहार शेख,निरोज मड़ैया,दिनेश मरांडी, लोदो मुर्मू,सेनेली हेंब्रम,असराफुल अंसारी, अंजनी कुमार भगत उर्फ गुड्डू, अब्दुल रशीद, राजू अंसारी,पलाश माल, राजेंद्र हांसदा,मोफिज शेख,बाबू शेख, नूर आलम, कुर्बान शेख,बोकुल शेख,कालिदास सोरेन, कृष्ण मुर्मू, निखिल हांसदा,मरकुस मरांडी, कदम रसूल, नासिर शेख, तारिक अनवर,अशीफ शेख,मुर्शलीम शेख सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button