मथुरा

कोसीकलां में महिला से झगड़ा

जबरन खींच ले गए कार सवार; जांच के बाद पुलिस ने ली राहत की सांस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। कोसीकलां राजमार्ग पर  दंपती में सड़क पर हुए विवाद के बाद पति अपने साथी के साथ अपनी पत्नी को जबरन कार में खींचकर ले गया। पीछे से आ रहे बाइक सवार ने पीछा किया मगर कार सवार हरियाणा की ओर भाग निकले। इस पर युवक ने पुलिस को सूचना दी। सोशल मीडिया पर भी घटनाक्रम वायरल हो गया। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर छानबीन की तो मामला पति-पत्नी के बीच झगड़े का निकला। बृहस्पतिवार को दोपहर को करीब 2 बजे दंपती के बीच सड़क पर झगड़ा हो गया। पति उसे लेकर गांव जाने की कहने लगा, लेकिन पत्नी अपनी जिद पर अड़ी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तभी कार में बैठे पति के साथी ने उसे जबरन खींचकर कार में बिठा लिया। महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी पीछे से आ रहे युवक ने कार का पीछा किया मगर कार हरियाणा की ओर चली गई। युवक ने थाने पहुंचकर पूरे मामले के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज देखे तो दोनों एक साथ आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने छानबीन की तो दोनों पति-पत्नी निकले, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button