राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश का सैद नगली में भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में संगठन के कुशल मार्गदर्शक और माननीय राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश का गुरुवार को बहजोई जाते समय नगर पंचायत सैद नगली के घंटाघर चौराहे पर पहुंचने पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।शिव प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर मार्गदर्शन दिया, तथा उन्हें जनता के बीच रहकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। स्वागत और अभिनंदन करने वालों में नगर के प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे, जिनमें प्रेम शर्मा, शेखर गुप्ता, सभासद अमित भाटी, नीटू भाटी, कुलदीप प्रधान, अजीत चौधरी, जगपाल सिंह कटारिया, प्रांजल शर्मा, विशाल प्रजापति, रोहित चौधरी, और रिंकू गुर्जर आदि प्रमुख थे।



