खैरथल
बाल श्रम के विरुद्ध अभियान, तीन बच्चे बालश्रम से कराये मुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल: उमंग अभियान के तहत श्रम विभाग,चाइल्डलाइन, स्पेक्ट्रा संस्था अलवर, पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिला खैरथल तिजारा के कस्बा खैरथल में श्रम विभाग के श्रम निरीक्षक सोनू शर्मा, चाइल्ड लाइन समन्वयक मुकेश कुमार चाइल्डलाइन सुपरवाइजर सुबेश गुजर, प्रोग्राम मैनेजर गुलाब शर्मा, स्पेक्ट्रा संस्था अलवर फील्ड समन्वयक रामफल, थाना पुलिस खैरथल हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, हंसराज कानि. मय टीम ने मौके पर पहुंचकर इंडस फाइन आर्ट्स (एवन कंपनी खैरथल) में तीन बाल श्रमिको बाल श्रम से मुक्त कराया।कंपनी के खिलाफ बाल श्रम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बच्चों चाइल्डलाइन की निगरानी में सौंप दिया।
श्रम निरीक्षक सोनू शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई बाल श्रम अधिनियम के तहत की गई है और संबंधित कंपनी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाइल्डलाइन टीम ने बच्चों को पुनर्वास की प्रक्रिया से जोड़ने और उन्हें शिक्षा और संरक्षण मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।



