मथुरा
16वीं बटालियन HQ, CRPF कैंप, मथुरा में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा । 16वीं बटालियन, HQ, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल, मथुरा में रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने बटालियन के वीर जवानों को राखी बांधी गई तथा उनके दीर्घायु, सुरक्षा एवं सेवा कार्यों में सफलता की मंगलकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान एक स्नेहपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला, जिसमें बहनों ने न केवल राखी बांधी, बल्कि सकारात्मक विचारों, नैतिक मूल्यों एवं आत्मबल से परिपूर्ण जीवन जीने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट श्री नितिन कुमार , द्वितीय कमान अधिकारी श्री जयप्रकाश सिंह एवं उप कमांडेंट श्री राजेश कुमार राय , सभी जवानों के साथ उपस्थित रहे ।



