शामली

कार की टक्कर बाइक सवार वृद्ध व्यक्ति घायल, गंभीर हालत मे रेफर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला। थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड पर खंद्रावली बस स्टैंड पर सड़क पार करने की इंतजार में खड़े बाइक सवार को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कार की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति के परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है। कस्बे की जाट कॉलोनी निवासी नईम ने बताया कि जनपद बागपत के गांव टिकरी निवासी उसका 55 वर्षीय मौसा इकबाल अपनी बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में थाना क्षेत्र के गांव मल्हीपुर जा रहा था। जैसे ही उसका मौसा खंद्रावली बस स्टैंड के समीप सड़क पार करने के इंतजार में खड़ा हुआ था।आरोप है गलत दिशा से आए एक कार चालक ने बाइक पर सवार पीड़ित के मौसा को टक्कर मार दी और अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया,घायल की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button