गोड्डा

बाल यौन शोषण एक गंभीर अपराध : सुलैमान जहांगीर

 नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो  
 गोड्डा , महागामा : प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय, परसा, मध्य विद्यालय, परसा (बालक) समेत प्रखंड के कई विद्यालयों में बाल संरक्षण अधिकार अधिनियम अर्थात पोक्सो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्च विद्यालय परसा में गोड्डा जिला सीआरपी- बीआरपी महासंघ के पूर्व जिला महासचिव मो सुलेमान जहांगीर आजाद ने बाल संरक्षण अधिकार अधिनियम पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास अर्थात उनके शारीरिक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास के लिए जरूरी है कि कानून के नजरिया से भी बच्चों के हितों एवं विकास को प्राथमिकता दी जाए। इस मुहिम में हर व्यक्ति का यह दायित्व है कि बच्चों के निजता एव गोपनीयता का सम्मान हो तथा उनको सुरक्षा की जाए। कार्यक्रम को आरोग्य दूत शिक्षक मोहम्मद गुलाम रब्बानी एवं मुर्शीद उल कादरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मो० मंजूर आलम ने किया। कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता सराहनीय रही और उन्होंने उन्मुखीकरण के इस प्रयास को गंभीरता से लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button