राजनीतिराष्ट्रीय

नागपुर में विस्फोटक कारखाने में भयानक धमाका

17 की मौत, 18 घायल; सीएम ने दिए जांच के आदेश

नागपुर । नागपुर में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी की फैक्टरी में धमाका हो गया, जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 18 से ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं। बता दें कि एसबीएल एनर्जी लिमिटेड देश की प्रमुख औद्योगिक और खनन विस्फोटक निमार्ता कंपनी है। जहां यह हादसा हुआ है।
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को भयानक हादसा हो गया। नागपुर जिले के कटोल तहसील में एक विस्फोटक कारखाने में हुए धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि विस्फोटक कारखाने में हुए विस्फोट में 15 लोग मारे गए हैं।
एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में धमाका-जानकारी के मुताबिक कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव में खनन और औद्योगिक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुआ। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों के हवाले से बतायाकि घटना कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में सुबह 7 बजे से 7.15 बजे के बीच हुई।
17 की मौत, 18 लोग गंभीर-पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। नहीं हर्ष पोद्दार, एसपी, नागपुर ग्रामीण ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में शव बुरी तरह जल चुके थे और उनकी पहचान करना असंभव था। मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए परिवार के सदस्यों के नमूने डीएनए परीक्षण के लिए लिए जा रहे।
सीएम फडणवीस ने दिए जांच के आदेश-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विस्फोट के कारणों की गहन जांच के आदेश दिए हैं। फडणवीस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें, पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) और सुरक्षा के लिए रक्षा सूचना प्रणाली (डीआईएसएस) के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद थीं और युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया गया। सीएम ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button