भरत पुर
ओला पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भरतपुर। कस्बा भुसावर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। बारिश के साथ गिरे ओलों ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बन गई है। किसानों ने बताया कि गॉव बल्लभगढ सहित सलैमपुर कलां और अन्य गॉवों में तेज ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरह प्रभावित हो गई। उन्होंने कहा कि इस नुकसान से किसान पूरी तरह टूट गया है और उसकी मेहनत पर पानी फिर गया है। प्रशासन से राहत की उम्मीद कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से किसानों से अपील की गई है कि वे फसल खराबे की सूचना 72 घंटे के भीतर संबंधित विभाग को अवश्य दें, ताकि नुकसान का आंकलन कर आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।



