बरेली

मिशन शक्ति 5.0 को प्राथमिकता देते हुए कार्य प्रणाली की करी गई समीक्षा    

प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किए जाने हेतु दिए गए दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली :  पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश  द्वारा शासन की प्राथमिकताओं के अंतर्गत निर्धारित दस बिन्दुओं में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण बिन्दु मिशन शक्ति 5.0 अभियान के  अन्तर्गत स्थापित मिशन शक्ती केन्द्रो के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, संरक्षण तथा सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी द्वारा परिक्षेत्र के समस्त जनपदों में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई । समीक्षा के दौरान सर्किल अधिकारियों एवं थाना स्तर पर संचालित मिशन शक्ति केन्द्रों द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों, प्राप्त होने वाली शिकायतों की संख्या, उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण का परीक्षण किया गया।
समीक्षा के उपरांत यह निर्देशित किया गया कि मिशन शक्ति केन्द्रों की भूमिका को केवल औपचारिक न मानते हुए उन्हें महिलाओं की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बनाया जाए।
दिनांक 24.12.2025 को जनपद बरेली के थाना कोतवाली आंवला में मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम किसी अपराध की कार्रवाई का नहीं, बल्कि समझौते, संवाद और संवेदना का प्रतीक होगा। इस कार्यक्रम में आंवला सर्किल के लगभग 100 पारिवारिक विवादों को परिवार परामर्श केंद्र और मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर सुलझाया गया है।
कार्यक्रम के दौरान ऐसे परिवारों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अहंकार को छोड़कर संवाद को अपनाया, हिंसा को त्यागकर समझ को चुना और न्यायालय की लंबी प्रक्रिया के बजाय शांति का मार्ग चुना । मिशन शक्ति केंद्रों में आने वाली महिलाएं केवल शिकायतकर्ता नहीं होतीं—वे डर  अपमान, पीड़ा और टूटे आत्मविश्वास के साथ आती हैं। ऐसे में मिशन शक्ति टीम पीड़िता के आगमन से लेकर उसके मानसिक और शारीरिक रूप से पूर्णतः सशक्त होने तक 360 डिग्री सहयोग प्रदान करती है।
मिशन शक्ति टीम केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहती, बल्कि काउंसलिंग, मानसिक सहयोग,कानूनी मार्गदर्शन,संरक्षण सेवाएं,आत्मनिर्भरता की दिशा में मार्गदर्शन जैसी सेवाएं देकर पीड़िता को फिर से आत्मसम्मान के साथ जीने की ताकत देती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button