झुंझुनू

झुंझुनू कलेक्टर को ज्ञापन देकर दी गिरफ्तारी

अंबेडकर पार्क से जिला कलक्ट्रेट तक निकाली रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को अंबेडकर पार्क में बैठक आयोजित कर रैली निकालकर जिला कलेक्टर अरुण गर्ग को ज्ञापन दिया गया। भारत मुक्ति मोर्चा राज. जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सेवदा ने बताया कि भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा व मुस्लिम मोर्चा तथा राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में देश के 625 जिलों में एक साथ घोषित चरणबद्ध आंदोलन के तृतीय चरण 25 सितंबर 2025 को जिला मुख्यालय पर शांति पूर्वक रैली निकालकर एससी,एसटी, ओबीसी,माइनॉरिटी के लोगों ने गिरफ्तारी दी है। जिला कलेक्टर को उल्लेखित मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया गया है जिसमें  ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव करवाने, ओबीसी की जाति आधारित गिनती करके उनकी संख्या के अनुपात में भागीदारी दी जाए एवं सरकारी नौकरियों मे एससी,एसटी,ओबीसी के रिक्त पदों को तुरंत प्रभाव से भरा जाए, धर्म व जाति के आधार पर अन्याय और मुस्लिम समुदाय के साथ मोबलिंचिंग बंद होना चाहिए तथा निजीकरण के विरोध में, एससी एसटी ओबीसी को पदोन्नति में आरक्षण दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ,हरलाल सिंह बड़वासी,, एडवोकेट रतनलाल तंवर, श्रीमती किरण,सज्जन महरिया,राधेश्याम चिरानिया,संदीप गोठवाल, शेरसिंह महरमपुर, अनुराग भा, विक्रम इंडाली, कृष्ण कुमार,मोहनलाल,आशीष,हरिराम महरिया,बिमला देवी,सरिता,प्रिंस,दलीप,बनवारी रेपस्वाल, सोमकांत,जिज्ञासु,चित्रगुप्त,गौरव,कुणाल,रोहित मीणा,सलीम खान,संजू,गोकुल चंद,सरिता,रुचिका,सुनीता,विक्रम गर्वा,कृष्ण कुमार,गोविंद सिंह कल्याण,बेगपाल मूलनिवासी,सुरेंद्र,रामसिंह गुनगुनावात,विजेंदर भीमप्रेमी,चरणजीत पालीवाल,बबीता कुमारी,विक्रम,कृष्ण ,सहित अन्य लोग शामिल रहे। सेवदा ने बताया कि अगर मांगों पर गोर नहीं किया जाता है तो चौथा चरणबद्ध आंदोलन पंद्रह अक्टूबर 2025 को सभी जिला मुख्यालयों पर जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button