सिंगरौली

‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। भारत विकास परिषद की ओर से सितंबर माह में जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने के बाद रविवार को काइट्स राइज़ पब्लिक स्कूल, वैढ़न में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ। भारत विकास परिषद की ओर से अतिथियों का अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने तिलक लगाकर अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। डॉ. रवि भूषण ने स्वागत भाषण दिया, जबकि डॉ. ओ.पी.जी. ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए निरंतर मेहनत और लगन जरूरी है। उन्होंने कहा कि ‘भारत को जानो’ जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति और ज्ञान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में जिला संघचालक अनिल झा, जिला पंचायत सदस्य अर्चना नागेंद्र सिंह, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, प्रदेश मंत्री एवं वार्ड पार्षद सीमा जायसवाल सहित भारत विकास परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मंच संचालन डॉ. सुशील सिंह चंदेल ने किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button