विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यार्थियों ने जाना प्रकृति का महत्व।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत हुआ पौधरोपण।
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बाराबंकी, समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित समर कैंप-2025 के आज के दिवस को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के रूप में प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत की समझ और संरक्षण को समर्पित किया गया। सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों एवं इच्छुक अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने दिन का आरंभ 1/2 घंटे योग एवं व्यायाम के साथ किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों को समूहों में विभाजित कर स्थानीय पर्यटन स्थलों एवं प्राकृतिक स्थलों का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बना दिन का केंद्रबिंदु
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बाराबंकी में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक ओ०पी० त्रिपाठी एवं जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अखिलेन्द्र सिंह की उपस्थिति में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में भाग लेते हुए भावनात्मक रूप से जुड़ाव दर्शाया गया।



