धर्मसीकर

लाखनी में भरा श्री माणा बाबा का मासिक मेला

हजारों श्रद्धालुओं ने किया माणा बाबा के दर्शन करने की भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

रींगस,बावड़ी। ग्राम पंचायत लाखनी में श्री माणा बाबा धाम पर मासिक मेला भरा। श्री माणा बाबा सेवा समिति ने बताया कि एक दिवसीय मासिक मेले में माणा बाबा के हजारों की संख्या में दर्शन करने के लिए उमड़े। इतना ही नहीं सैंकड़ों भक्त माणा बाबा के दर्शन करने के लिए कतार में खड़े रहे। और जय जय कारे लगाते रहे। माणा बाबा धाम को रंग बिरंगे फूलोंसे सजाया गया। मेले में रींगस, जयपुर, श्रीमाधोपुर, अरनियां, बावड़ी, ठीकरिया, पटवारी का बास, दादियारामपुरा, कोटड़ीधायलान, तपीपल्या, मलिकपुर, जीणमाता, रलावता, खण्डेला, पलसाना, मण्ढा सहित सैकड़ों गांवों से भक्त लड्डू, पेडे, मखाना, नारियल, चूरमा, खीर का भोग चढाया। कुछ भक्त पैदल निशान लेकर पहुंचे। मेले में श्रृद्धालुओं ने जमकर खरीददारी की गई। श्री माणा बाबा सेवा समिति व श्रृद्धालुओं ने बताया कि रींगस खाटूश्यामजी रोड़ के लाखनी मोड़ पर वाहनों की लंबी कतार होने से कई घंटे जाम लगा रहा है। जिससे श्री माणा बाबा धाम पर पहुंचने में समय अधिक लगा। इधर रींगस सीकर हाईवे के लाखनी मोड़ पर भी जाम की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों ने सरकार व पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जाम की स्थिति की व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। लेकिन रींगस पुलिस की सुस्ती के चलते श्रृद्धालुओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button