बरेली

साहित्यकार डाॅ महेश मधुकर को ” पांचाल साहित्य शिरोमणि सम्मान ”  से सम्मानित किया गया

होली पर रचनाकारों ने रंगारंग गीतों और ग़ज़लों से समां  बांधा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : साहित्यिक संस्था शब्दांगन के तत्वावधान में श्रीराम मंदिर के सभागार, कूंचा डालचंद्र बिहारीपुर पर भव्य कार्यक्रम में प्रसिद्ध साहित्यकार डाॅ महेश मधुकर को  उनकी  साहित्यिक उपलब्धियों के लिए ” पांचाल साहित्य शिरोमणि सम्मान ” से सम्मानित किया गया। शब्दांगन के अध्यक्ष डॉ सुरेश रस्तोगी, महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी, उपाध्यक्ष डॉ अवनीश यादव और रामकुमार अफरोज ने साहित्यकार डाॅ महेश मधुकर को उत्तरीय, पगड़ी, मोती की माला, शब्दांगन मेडल और पांचाल साहित्य शिरोमणि सम्मान का प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया। अपने सम्मान पर साहित्यकार डाॅ महेश मधुकर ने शब्दांगन संस्था का आभार व्यक्त किया और भविष्य में और भी अच्छी पुस्तकें लिखने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपस्थित रचनाकारों ने अपनी रंगारंग रचनाओं से लोगों को आनंद दिलाया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया और सभी का आभार अध्यक्ष डॉ सुरेश रस्तोगी ने व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button