कानपुर
विकास और सौंदर्यीकरण को नई गति देगा जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल
44वें स्थापना समारोह में बदला नेतृत्व

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : शहर में विकास और सौंदर्यीकरण के कार्यों में निरंतर नए आयाम स्थापित करने वाला जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल अब विकास पथ पर आगे बढ़ने जा रहा है। इसी क्रम में संस्था का 44वां स्थापना (इंस्टॉलेशन) समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें वर्ष 2026 के लिए नए नेतृत्व ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि जेएफजी भारत आचार्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष–2026, जेसीआई इंडिया रहे। उन्होंने कहा कि अल्प आय वर्ग के मांगलिक कार्यक्रमों के लिये बनाया गया ‘मंगल भवन’ वास्तव में अद्भुत हैं। इस प्रोजेक्ट के लिये जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल की जितनी सराहना की जाये,कम है। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिये जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल के निर्वतमान अध्यक्ष प्रणित अग्रवाल की खासतौर से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देश के अन्य शहरों में भी मंगल भवन जैसे प्रोजेक्ट लांच करने के प्रयास किये जाएंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जेएफएम मिलन अग्रवाल, ज़ोन–2 अध्यक्ष–2026, जेसीआई इंडिया तथा पदस्थापन अधिकारी जेसी कुशाग्र अग्रवाल, ज़ोन–2 उपाध्यक्ष–2026, जेसीआई इंडिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नोट स्पीकर एवं स्पेशल गेस्ट सेन पीयूष अग्रवाल (पूर्व प्रेसीडेंट–2000 एवं एमएचपीएल ग्रुप के एमडी) ने अपने विचार साझा किए। समारोह में इमिजिएट पास्ट प्रेसीडेंट (आईपीपी) प्रणित अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जेएफएम निखिल रंजन ने अध्यक्ष–2026,जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल के रूप में अपनी कार्यकारिणी समिति के साथ पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम की औपचारिकताओं में सेक्रेटरी हेमंत टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह समारोह न केवल संस्था में औपचारिक नेतृत्व हस्तांतरण का साक्षी बना, बल्कि वर्ष 2026 के लिये जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल की दृष्टि, लक्ष्य और भावी पहलों को भी प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के कार्यों को नई दिशा और गति देगा। केआईजेसी मंगलभवन: साल 2025 में जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल द्वारा बेनाझाबर रोड स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के पास अप्रयुक्त पड़ी जमीन पर नगर निगम की पहल पर सामुदायिक भवन व बारातशाला की अवधारणा बनाई गई। नगर निगम की भूमि और जेसीआई के 2.50 करोड़ के सीएसआर फंड के सहयोग से मंगल भवन का निर्माण रिकार्ड नौ महीनों में पूरा हुआ। जिसे अल्प आय वर्ग के लोगों के घरों में होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों के लिये दिया जाएगा।
जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल एक नजर में
जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल कानपुर नगर के उद्योगपतियों का संगठन है। यह संगठन शहर में ब्लड बैंक, चौराहों का सौंदर्यीकरण,स्मार्टशेल्टर होम,बच्चों के लिये आधुनिक सुविधा से लैस स्कूल का निर्माण कार्य कराता है। जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल की स्थापना वर्ष 1982 में हुई थी।



