सिंगरौली

कलेक्टर अंकित अस्थाना ने की जनसुनवाई

आमजनों की समस्याओं को सुन अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।
जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर श्री अस्थाना ने प्रत्येक आवेदक की बात सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करने तथा पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button