शामली
मकान की बाउंड्री तोड़ने पर गाली गलौच के बाद मारपीट : रिपोर्ट दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला : मकान बना रहे पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी के मकान पर बनी बाउंड्री को तोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव नाला निवासी युधिष्ठिर ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका पड़ोसी उपेंद्र उसके मकान के बराबर में अपना मकान बना रहा है। मकान बनाते समय उपेंद्र ने उसकी मकान की छत पर बनी बाउंड्री को बिना बताए तोड़ दिया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की लेकिन समाज के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में बाउंड्री को दोबारा बनाने की सहमति बनी। आरोप है कि जब बाउंड्री बनाने को कहा गया तो आरोपियों ने गाली गलौज और मारपीट की। पीड़ित ने आरोपी उपेंद्र और उसकी पत्नी बलेश के खिलाफ थाने पर तहरीर देखकर कार्यवाही की मांग की। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

