सिंगरौली

कलेक्टर ने किया एनसीएल के अमलोरी परियोजना का भ्रमण

पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विंदुओ पर की समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली ।  कलेक्टर  गौरव बैनल द्वारा एनसीएल के अमलोरी परियोजना का भ्रमण कर परियोजना द्वारा पर्यावरण संरक्षण, खनन सुरंक्षा एवं सामाजिक सुरंक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विंदुओ पर परियोजना के अधिकारियो के साथ विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान क्षेत्रिय महाप्रबंधक द्वारा परियोजनओ की प्रमुख विशेषतओ उत्पादन की स्थिति सुरंक्षा व्यवस्थाओ के साथ साथ अपनायें गये नवाचारो की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में कलेक्टर ने मज़दूरों के अधिकारों तथा संबद्ध विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा मज़दूरो के एचपीसी नियमानुसार वेतन तथा अन्य लाभ एवं ख़ान में कार्य करने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी जायज़ा लिया। उन्होने माइनिंग प्लान के अनुसार कंपनी द्वारा किए जा रहे खनन तथा कुछ हिस्सो में खनन प्रक्रिया पूर्ण होकर वन विभाग द्वारा किए गए वृक्षारोपण की भी जानकारी प्राप्त की। परियोजना अंतर्गत प्रदूषण नियंत्रण हेतु लगाये गये आटोमैटिक व्हीसी वाशिंग सिस्टम का अवलोकन किया एवं निर्देश दिए कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु इसी तरह के अन्य नवीन आधुनिक नवाचारो को भी शामिल करे तथा सामाजिक स्तर पर भी नवाचारो के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे।तत्पश्चात कलेक्टर ने खदान के कार्यस्थलों का भी निरीक्षण किया एवं कार्य-प्रक्रियाओं की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना के सुरक्षित एवं पर्यावरण-केंद्रित सतत विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान संबंधित परियोजना के वरिष्ट अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button