सिंगरौली
घर के आंगन में लगे अवैध मादक पदार्थ गांजा के पेड़ के साथ आरोपी गिरफ़्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस महानिरीक्षक रीवा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा तथा पुलिस अधीक्षक सिंगरौली एवं अतिरिक्त पु. अधी. सिंगरौली के दिशा निर्देश एवं अनुयिभागीय (पुलिस) अधिकारी सिंगरौली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माड़ा निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब मूखविर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी में लिप्त आरोपी रहिमान सिंह गोड़ उडके पिता अमोल सिंह गोड़ उइके उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम मूढ़ी धाना माड़ा जिला सिंगरौली (म.प्र.) के घर के आंगन से गांजा के दो नग हरे पेड़ यजनी 12 किलो 450 ग्राम कीमती 1,00000/-रू. का पकड़ा गया।
मिलि जानकारी मे बताया गया दिनांक 09.11.2025 को जरिये मुखविर सूचना मिली कि संदेही रदिमान सिंह पिता अमोल सिंह गोड़ उइके निवासी ग्राम मूढ़ी थाना माड़ा जिला सिंगरौली म0प्र0 का अपने अपने घर के पीछे खेत में गांजा के हरे पेड़ लगाया है। यदि मौके से कार्यवाही नहीं की गई तो गांजा के हरे पेड़ को उखाड़ कर विक्री कर देगा या फिर गांजा के साक्ष्य नष्ट कर देगा। तब मुखविर सूचना अनुसार सउनि अवघेश पटेल थाना माड़ा हमराह स्टॉफ के ग्राम मूढी में मुखयिर के बताये स्थान पहुंचकर घेराबन्दी किये तो ग्राम मूढ़ी में संदेही रहिमान सिंह पिता अमोल सिंह गोड़ उडके अपने पर ही उपस्थित मिला जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस स्टॉफ व गवाहानों की मदद से पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम रहिमान सिंह गोड़ उडके पिता अमोल सिंह गोड़ उइके उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम मूढ़ी थाना माड़ा का होना बताया। तत्पश्चात मुखविर सूचना अनुसार अवैध गांजा के पेड़ संदेही के घर में के पीछे आगन में लगे होने की बात से अयगत कराया जाकर संदेही की सहमति पर उसके घर के आगन खेत की तलाशी दौरान आरोपी के घर के आंगन से गांजा के दो नग हरे पेड़ वजनी 12 किलो 450 ग्राम कीमती 1,00000/-रू. का बरामद हुआ। बाद आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को मौके से गिरफतार किया जाकर जे.आर. पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा, सउनि अवधेश पटेल, प्र.आर.228 रामसुख यादय, 01 कृष्णदेव कुशवाहा, 443 धीरेन्द्र पटेल एवं आरक्षक 569 आबिद कुरैसी, 131 अखिल साहू 136 राजकुमार सिंह, 673 राकेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।



