रांची

Hemant Soren से Shankersinh Vaghela की शिष्टाचार मुलाकात, स्मृति-चित्र भेंट

Courtesy meeting of Shankersinh Vaghela with Hemant Soren, presented a memento

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। Hemant Soren से Jharkhand Legislative Assembly स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में Shankersinh Vaghela ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान वाघेला ने मुख्यमंत्री को एक यादगार तस्वीर सप्रेम भेंट की।  वाघेला ने बताया कि यह विशेष तस्वीर उस समय की है जब दिशोम गुरु Shibu Soren और वे एक ही कार्यकाल में साथ-साथ सांसद थे। इस ऐतिहासिक क्षण को संजोए हुए तस्वीर को उन्होंने सौहार्दपूर्ण भाव से मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री  सोरेन ने इस अति विशिष्ट और भावनात्मक महत्व की तस्वीर भेंट करने के लिए श्री वाघेला के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक Mathura Prasad Mahato भी उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान समसामयिक विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button