बाराबंकी

राज्य स्तरीय खो-खो चयन ट्रायल में बाराबंकी की बालिकाओं ने दिखाया दमखम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

बाराबंकी। रिजर्व पुलिस लाइन बाराबंकी में आज राज्य स्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता के चयन एवं ट्रायल का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के सभी मंडलों की बालिकाओं ने विभिन्न आयु वर्ग — अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 — में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाग लिया।
चयन प्रक्रिया में अंडर-14 वर्ग से अनुराधा, कमीक्षा, खनक, नंदनी, गुंजन, कशिश, संध्या कुमारी, कृष्णा यादव, राधिका, आकांक्षा, अनुष्का, प्रांशी, हिमांशी, अलवीरा और तनवीर का चयन किया गया। अंडर-17 वर्ग से अदीबा, पल्लवी, राधिका, आनंदी, गौरी, निधि पाल, रौनक, सृष्टि पाल, खुशबू, शशी, शिवानी, निर्दोष, निशा, अंशिका पटेल और सिमरन चयनित हुईं। वहीं अंडर-19 वर्ग में निधि देवी, मुस्कान यादव, आरूही, सोनी, शीतल, प्रीति गुप्ता, गायत्री, संजू, अनु रावत, वैष्णवी, हैप्पी, राखी, ज्योति और लक्ष्मी ने स्थान बनाया।
चयनित बालिकाओं को अब 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, हैदरगढ़ में प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत ये सभी बालिकाएँ अयोध्या में 14 से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 69वीं प्रदेशीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में बाराबंकी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयन ट्रायल के दौरान जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पुनीत मणि त्रिपाठी, जिला व्यायाम शिक्षिका ऋतु पाठक, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनोज चौधरी, दिलीप तिवारी, रजनीश, विपिन, शशि, दिवाकर, अभिषेक, सुशील, अमृतलाल, रमाकांत, कुलदीप, विवेक और विनोद आनंद सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button