बरेली
शाहबाद में धूमधाम से मनाया जाएगा गणेश महोत्सव
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री गणेश महोत्सव समिति के तत्वाधान में मोहल्ला शाहबाद स्थित विभूति नाथ मंदिर में गणेश महोत्सव 27 अगस्त से 1 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा यह जानकारी समिति के संस्थापक अध्यक्ष अरुण वर्मा ने दी उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को मूर्ति भ्रमण और स्थापना 28 अगस्त को वृंदावन धाम से पधारे चरण कमल दास की भजन संध्या 29 को अर्धरात्रि जागरण 30 को प्रदोष पूजन 31 अगस्त को सम्मान समारोह व झांकियां एवं फूलों की होली व अंतिम दिन 1 सितंबर को हवन मटकी फोड़ व विसर्जन यात्रा आयोजित की जाएगी इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार सांसद छत्रपाल गंगवार,वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार, कैंट विधायक, संजीव अग्रवाल, महापौर उमेश गौतम भी शामिल होंगे इस अवसर पर समिति के सदस्य धीरज गुप्ता, संजीव पांडे, रेशु अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, शुभम वर्मा, नितिन अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, नंदकिशोर रस्तोगी, सोनू वर्मा आदि मौजूद रहे।



