गोड्डा

+2 उच्च विद्यालय कोरका में तम्बाकू नियंत्रण एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 
पथरगामा। प्लस टू उच्च विद्यालय कोरका के प्रांगण में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विद्यालय स्तरीय जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा से आए सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी रायबन लोधी, तरुण कुमार शर्मा एवं पंकज कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जागरूकता सत्र के उपरांत विद्यार्थियों की समझ का आकलन करने हेतु एक परीक्षा भी आयोजित की गई। परीक्षा परिणाम में मिली माधुरी ने प्रथम स्थान, प्रीति कुमारी ने द्वितीय स्थान एवं सीमा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को तम्बाकू सेवन से दूर रहने तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। इस जन-जागरूकता अभियान में प्लस टू उच्च विद्यालय कोरका के प्राचार्य किंकर प्रसाद मेहरा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button