सलमा बनने की सजा पा रही है बोकारो की शिवानी
Shivani from Bokaro is getting punished for becoming Salma

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो की शिवानी को सजा मिल रही है, सलमा बनने की। प्रेमी के परिवार वाले उसके साथ बदसलूकी कर रहे है। मारपीट से घायल पति के साथ सलमा बनी शिवानी आज दर – दर भटक रही है और सभी से पूछ रही है कि आखिर मेरी गलती क्या है ? वर्ष 2012 में शिवानी ने अबुल अंसारी से शादी कर या यह कहें कि निकाह पढ़ कर सलमा बीबी बन गई। अबुल अंसारी बालीडीह थाना क्षेत्र के संथाल सिजुआ का निवासी है। शादी के बाद दोनों गोवा चले गए। सलमा और अबुल के अनुसार उनके परिजनों ने उन्हें घर बुलाया। वे लौटे तो उसके भाई रबुल अंसारी और महबूब अंसारी ने सलमा के साथ बदनियती की। सलमा के विरोध पर मियां – बीबी दोनों के साथ मारपीट की गई। इसकी शिकायत इन्होंने थाने में की है। अबुल अंसारी और सलमा कह रहे हैं कि दोनों भाई सलमा के साथ गलत करना चाहते हैं। इसका विरोध करने पर मेरे ऊपर झूठा डकैती और छिनतई का 04 – 05 केस कर दिए हैं। वे हमारी जमीन हड़पना चाह रहे हैं। हमें अपने घर में भी नहीं रहने दिया जा रहा है। अंत में सलमा अर्थात शिवानी कहती है कि मैं हिंदू लड़की हूं और मुसलमान लड़के से शादी की है, बस इसी बात का विरोध है, इनलोगों को। मेरी गलती क्या है? मैने तो बस प्यार किया और शादी की। इन्हें न्याय कब मिलेगा? शिवानी से बनी सलमा न्याय की तलाश में दर-दर भटक रही है।



