बरेली

बरेली में दुग्ध सम्मेलन का आयोजन

बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ बनेंगे बड़े डेयरी केंद्र

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। दुग्धशाला विकास विभाग द्वारा स्वामी विवेकानन्द सभागार, आई.वी.आर.आई. में ‘स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम’ कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दुग्ध उत्पादन के साथ प्रसंस्करण, वैल्यू एडिशन और कोल्ड चेन को मजबूत करना है। बरेली, मुरादाबाद एवं लखनऊ मंडल प्रदेश के प्रमुख दुग्ध केंद्र बनकर ‘वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी’ में योगदान देंगे।
दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के. ने बताया कि नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत इन मंडलों में 2200 लाभार्थियों को 1200 लाख से अधिक अनुदान दिया गया। दुग्ध नीति-2022 के तहत 1100 लाख रुपये अवमुक्त हुए। जी.बी.सी. में तीनों मंडलों में 6497 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिनसे 11 हजार रोजगार सृजित होंगे।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि प्रत्येक ग्राम में दुग्ध विकास समिति बनेगी। कार्यक्रम में 1500 से अधिक पशुपालक, उद्यमी व निवेशक शामिल हुए। बरेली डेयरी, आनन्दा, वाडीलाल सहित संस्थाओं ने स्टॉल लगाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button