मथुरा

घर में घुसकर तमंचा दिखाकर विवाहिता की बारी-बारी से लूटी आबरू

FIR हुई दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के एक गांव में दबंगों पर विवाहिता के साथ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार उनके पति घर से बाहर रहते हैं। गांव के ही तीन युवक 29 दिसंबर 2025 की रात करीब 11:30 बजे उनके घर में घुस आए और उसे दबोच लिया। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विवाहिता की चीख-पुकार सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपी उन्हें और बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर विशाल, प्रशांत व अमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button