अमरोहा

बड़े ही धूमधाम से मनाया गोपा अष्टमी का कार्यक्रम

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा/गजरौला। बृहस्पतिवार को टीचर्स कॉलोनी स्थित काली मंदिर पर गोपा अष्टमी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।गौ सेवा संयोजक विवेक त्यागी ने बताया कि गोपाष्टमी का त्योहार हम क्यों मनाते हैं।गाय को माता क्यों मानते हैं।हमें गाय की सेवा क्यों करनी चाहिए साथ ही साथ उन्होंने चार माता को साक्षात् देवी का रूप कहते हुए उनकी सेवा करने के लिए विस्तार से चर्चा वार्ता की।उसके बाद गौ आरती के उपरांत सूक्ष्म जलपान की प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरण किया। उन्होंने बताया कि हमारी साक्षात चार माताएं हैं चारों देवी स्वरूप है।मगर बड़े दुख का विषय है।चारों ही अपनी संतानों/ भक्तों से परेशान हैं।
जननी मां-जननी मां जिसने हमें जन्म दिया हमारा भरण पोषण किया क् आज हम अपनी मां को उचित सम्मान दे पा रहे हैं। हम अपने बूढ़े मां-बाप को सम्मान की बात छोड़िए रोटी कपड़े की व्यवस्था भी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं।
धरती मां-भारत माता (भूमि )आज हमसे परेशान है हम सभी जैविक खेती छोड़कर भूमि को बंजर बनाने में लगे हुए हैं फर्टिलाइजर केमिकल्स आदि का प्रयोग कर पैदावार बढ़ाने के चक्कर में हम तमाम बीमारियों से जूझ रहे हैं
गौ माता-जिस प्रकार हम अपने माता-पिता को वृद्ध आश्रम छोड़ देते हैं इस प्रकार गोवंश को गौशाला में छोड़ने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है पहले धनो में धन गोधन माना जाता था आज गाय पालने का ठेका हमने सरकार को दे रखा है ।
गंगा माता-बडे अफसोस के साथ कहना पड़ता है जिन देशों में केवल गंगा को नदी का दर्जा दिया जाता है वह एकदम स्वच्छ है लेकिन हमारे यहा गंगा को माता का दर्जा दिया जाता है फिर भी गंगा के निर्मल जल को दूषित करने में लगे हुए हैं।कार्यक्रम में नगर संचालक कमल गुप्ता, धनपाल सिंह,अजय चौधरी, गोपाल सिंह, प्रीत त्यागी, नितिन प्रजापति,दिनेश गुप्ता,पंकज त्यागी,लकी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button