मुखिया संघ महेशपुर द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित के उपलक्ष्य पर फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन
The football competition organized by Mukhiya Sangh Maheshpur on the occasion of World Tribal Day concluded with a grand ceremony

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में महेशपुर प्रखण्ड के सिलमपुर मैदान में मुखिया संघ महेशपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू, झामुमो जिला सचिव माइकल मुर्मू, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, थाना प्रभारी रवि शर्मा समेत कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से गेंद को किक मारकर मैच का उद्घाटन किया। फाइनल मुकाबला एफसी हेंब्रम स्टोन और पंचायत टीम मुहुलपहाड़ी के बीच खेला गया, जो शुरुआत से ही बेहद रोमांचक और घमासान भरा रहा। दोनों टीमों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया और निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहा। निर्णायक परिणाम के लिए पेनाल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें एफसी हेंब्रम स्टोन ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और विजेता बनी। विजेता टीम को मुख्य अतिथि झारखंड के पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल मुर्मू एवं जिला सचिव माईकिल मुर्मू के हाथों दो लाख रुपये नगद और चमचमाती ट्रॉफी से सम्मानित किया गया जबकि उपविजेता पंचायत टीम मुहुलपहाड़ी को जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां एवं बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव के हाथों डेढ़ लाख रुपये नगद और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। जिला सचिव माईकिल मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देती है, बल्कि समाज में भाईचारा और एकता को भी मजबूत करती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलभावना बनाए रखने और अपने गांव-क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मुर्मू ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही अवसर और प्रोत्साहन देने की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को बधाई देते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की और आश्वासन दिया कि इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में वे हमेशा सहयोग करेंगे। इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज मरांडी, मुख्य सलाहकार संतोष कुमार हेंब्रम एवं राजू मुर्मू, खेल संचालक नरेश मुर्मू, संघ सचिव निर्मला मुर्मू, उपाध्यक्ष सुनीराम मुर्मू, कोषाध्यक्ष मरियम मरांडी, उपसचिव साइमन हेंब्रम, मुखिया संघ के सदस्य सुरुधनी मुर्मू, रवि हांसदा, लखीराम हांसदा, फूलबाबू कोड़ा, निर्मल हेंब्रम, सुजाता हेंब्रम, मार्टिना सोरेन, सुहागिनी हेंब्रम,ज्ञसोनोती मरांडी, यमुना पहाड़िया, बबीता पहाड़िया, बेलामल पहाड़िया, रोजमेरी मुर्मू, मुन्नी मरांडी, सन्मति मरांडी, अनीता हांसदा, रेणुका देहरी, फुलमनी मरांडी, तुहिना खातून,शिलवांती मुर्मू, मोनिका मरांडी, अनिल कोड़ा, लक्ष्मण, फुलमनी मरांडी,फिलिसन, जागेश्वर हेंब्रम, नसीम अहमद, रामचंद्र साहा,बाबुधान मुर्मू उर्फ डॉन,निरोज मड़ैया, रहीबुल शेख,गुलाब शेख,समेत मुखिया संघ के सभी सदस्य, झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता,कई समाजसेवी, गणमान्य लोग सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।



