पाकुड़

धर्मपुर मोड़ में सिदो-कान्हू जयंती पर विधायक हेमलाल मुर्मू ने किया माल्यार्पण

MLA Hemlal Murmu offered garlands on the occasion of Sido-Kanhu Jayanti at Dharampur More

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को लिट्टीपाड़ा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री हेमलाल मुर्मू जी ने धर्मपुर मोड़ में अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर युवा नेता विकास मुर्मू, प्रशाद हांसदा, संझला जी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सिदो-कान्हू के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में नारा लगाया —
“अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू अमर रहें! झारखंड के वीर शहीद अमर रहें!”
इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भी अच्छी-खासी उपस्थिति रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button