पाकुड़

बाजार समिति प्रांगण में होली को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित, , हर गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर

A meeting of the district-level peace committee was held in the market committee premises regarding Holi; every activity will be closely monitored.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बाजार समिति प्रांगण में पवित्र होली महापर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित जिले भर के जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक में अपार समाहर्ता जेम्स सुरीन, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, डीएसपी मुख्यालय जितेन्द्र कुमार, परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ठाकुर, एसडीओ साइमन मरांडी, नगर प्रशासक अमरिंदर कुमार चौधरी सहित सभी बीडीओ, सीओ, एसडीपीओ और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने होली पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा के बाद सभी से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल निकटतम थाना अथवा प्रशासन को 112 पर सूचना दें। सभी प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। हुड़दंग अथवा शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बैठक का उद्देश्य जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व का सफल आयोजन सुनिश्चित करना था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button