गोड्डा

जनजातीय स्वशासन की भावना को सशक्त करने की दिशा में सरकार की सोंच : दीपिका 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज रांची में पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित जनजातीय स्वशासन महोत्सव में अबुआ पंचायत न्यूजलेटर एवं मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार अवार्ड पोर्टल का लोकार्पण किया। अवसर पर मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह आयोजन जनजातीय स्वशासन की भावना को सशक्त करने की दिशा में झारखंड सरकार की दूरदर्शी सोच और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि आदिवासी समाज की पारंपरिक ग्राम सभा व्यवस्था, सांस्कृतिक स्वायत्तता और सामुदायिक निर्णय प्रक्रिया को संवैधानिक ढांचे के अनुरूप मजबूत किया जाए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना (वित्तीय वर्ष 2024–25) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों एवं ग्राम सभाओं को प्रोत्साहित करने की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। योजना के तहत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आर्थिक पुरस्कार दिए जाएंगे, वहीं स्वच्छता, स्वास्थ्य और सशक्त ग्राम सभा को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जल–जंगल–जमीन, स्थानीय संसाधनों और विकास की प्राथमिकताओं पर समुदाय की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करना झारखंड सरकार का मूल संकल्प है। यह महोत्सव सहभागी लोकतंत्र, सुशासन, सामाजिक न्याय और आदिवासी अस्मिता के सम्मान को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त राजनीतिक–प्रशासनिक पहल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button