भरत पुर
विराट हिंदू सम्मेलन: पंच परिवर्तन से ही बेहतर भारत बनेगा।
हिंदू समाज इसे आगे बढ़ाकर इसे अपनाए।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भुसावर : सर्व हिंदू समाज के तत्वाधान में सोमवार को उपखंड क्षेत्र के गाँव छौंकरवाड़ा कलां में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ। गांव के प्रमुख मार्ग से 151 कलशों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा डीजे एवं जयघोष के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंची। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं मंत्रोच्चार से हुआ। अध्यक्ष मोहन सिंह सेवानिवृत्त व्याख्याता ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया। मुख्य वक्ता संघ के विभाग प्रचारक श्रीमान उत्कर्ष रहे। अपने उद्बोधन में बताया कि समाज की किसी भी समस्या का समाधान समाज की एकजुटता से ही संभव है। संघ द्वारा चलाए जा रहे पंच परिवर्तन को जीवन में अपनाने का आह्वान किया, इसी से ही बेहतर भारत का निर्माण होगा। कार्यक्रम के अन्य वक्ता हरिश्चंद्र शास्त्री आर्य समाज भुसावर एवं डॉ.मंजू जाट रहीं। जिन्होंने अपनी इतिहास एवं संस्कृति से जुड़े रहने और अपने परिवार में संस्कार देने की बात मंच के माध्यम से रखी। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। अंत में सचिव अमित कुमार ने कार्यक्रम में पधारे सभी भगिनी बंधुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल, अध्यापक मनीष गुप्ता, पूर्व सरपंच नैमीसिंह चौधरी, जिपस किशनसिंह, समाजसेवी सतेन्द्र सिंह, रमेश आर्य, थानसिंह आर्य, छात्र नेता सुरेश कुमार, बृजमोहन आर्य सहित अन्य ग्रामीण लोग मौजूद थे।




