नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला : थाना क्षेत्र के गांव पंजोखरा स्थित श्मशान घाट के पास मंगलवार सुबह एक युवक का कटा हुआ पैर और गंभीर अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान जसाला निवासी राजवीर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार युवक का एक पैर धड़ से अलग था, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं, मुजफ्फरनगर जनपद के हडोली गांव के प्रधान प्रवेश कश्यप ने वीडियो जारी कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।


