खैरथल

बेस्ट BLO – सुनील कुमार यादव, चन्दगी राम, मनोज कुमार यादव

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 : जिले में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन आवेदन में उल्लेखनीय प्रगति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्र वितरण, सत्यापन तथा डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरे राज्य में सक्रिय रूप से चल रही है। इस अभियान में बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पिछले 15 दिनों में घर–घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए हैं तथा उन्हें इस बात की विस्तृत जानकारी दी है कि प्रपत्र कैसे भरा जाए और किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की गति लगातार बढ़ रही है और अब तक 352743 करोड़ गणना प्रपत्र ईसीआईनेट पर अपलोड किए जा चुके हैं। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में अब तक 45.25% प्रतिशत गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है।
*जानिए आज के बेस्ट BLO को*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बूथ स्तरीय अधिकारी इस पूरे अभियान की धूरी है। उनके द्वारा ही घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण और उसके डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है । उनकी भूमिका अहम है और इस बात को ध्यान में रखते हुए  बेस्ट बीएलओ ऑफ़ द डे कि तर्ज पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जा रहा हैं। उप निर्वाचन अधिकारी शिवपाल जाट ने बताया कि बुधवार को किशनगढ़बास विधानसभा के बूथ भाग संख्या 124 के बीएलओ चन्दगी राम ने अपने गांव के 93.30% मतदाताओं का डिजिटाइजेशन, मुंडावर विधानसभा के बूथ गांव भाग संख्या 152 के बीएलओ देशराज यादव ने अपने गांव के 85% मतदाताओं का डिजिटाइजेशन, तिजारा विधानसभा के बूथ भाग संख्या 104 के बीएलओ सुनील कुमार यादव ने अपने गांव के 703 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन कर अपने विधानसभा में सर्वाधिक प्रगति से कार्य किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button