झुंझुनू

राजीविका से मिला आर्थिक सम्बल चंवरा में वार्षिक सभा कार्यशाला सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। मातृशक्ति राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा एवं कार्यशाला शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में चंवरा में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में महिलाओं की भारी उपस्थिति रही और ग्रामीण मातृशक्ति ने बड़े उत्साह से सहभागिता दर्ज कराई। कार्यशाला में सीबीआई बैंक मैनेजर राजेश कुमार, धर्मराज सैनी प्रशासक चंवरा,पौंख  प्रशासक कोमल शेरावत, ग्राम विकास अधिकारी भगवान सहाय, बैंक मैनेजर रोहिताश्व चौधरी एचडीएफसी बैंक से कैडर को सम्मानित किया, राधेश्याम डिजिटल बैकिग के बारे में बताया। बीपीएम पूर्ण सिंह ने बताया कि महिलाएं राजीविका से जुड़कर कृषि सखी,पशु सखी ,पोषण सखी,बैंक सखी क्लस्टर कोऑर्डिनर और क्लस्टर मैनेजर के पद काम कर रही है और बैंक से प्राप्त लोन से डेयरी ,पशुपालन ,दुकान और अन्नपूर्णा रसोई का संचालन कर रही है राजीविका महिलाओं को रोजगार साधन उपलब्ध करवा रही हैं जिससे महिला आत्मनिर्भर  बन रही है‌ राजीविका विभाग के एरिया मैनेजर राजेश कुमार सैनी, पूजा कुमावत सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इनके अलावा रामावतार सैनी, महेश,  संगीत, रामचंद्र , महेश,सरिता, सुलोचना बड़गांव,सुभिता छापोली, क्लस्टर कोर्डिनेटर खुश्बू,सुनिता, कोमल अकाउंटेंट,निशा क्लस्टर मैनेजर, सहित तीनों क्लस्टर के पदाधिकारी और राजीविका से जुड़ी अनेक सक्रिय महिलाएँ मौजूद रहीं। अतिथियों ने महिलाओं को साइबर सुरक्षा, सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन, लोन सुविधा, बचत, स्वरोजगार और स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि राजीविका से जुड़कर गाँव की महिलाएँ आज आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से कदम बढ़ा रही हैं।कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय एंकर हरफूल निराला ने पहुंचकर कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति को शब्दों की कला से आनन्द विभोर कर दिया। जब तक निराला का व्याख्यान चला माताएं तालियां बजाती रही।कार्यक्रम में राजिविका विभाग अधिकारी रामावतार सैनी,मंजू देवी चोकड़ी ने मंच संचालन किया, जिससे उपस्थित महिलाएँ लगातार उत्साह से जुड़ी रहीं।ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि राजीविका से जुड़कर उन्हें न केवल आर्थिक मजबूती मिली है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी आत्मविश्वास बढ़ा है। समिति के पदाधिकारियों ने आगामी वर्ष के लिए विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button