बाराबंकी

बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में टूल्लू लगाते समय करंट से मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी : 36 वर्षीय कुंदन वर्मा की घर पर दुर्घटना, तीन भाइयों में सबसे छोटा था बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के जेवरी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। 36 वर्षीय कुंदन वर्मा की घर में टूल्लू पंप लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। कुंदन वर्मा, जो बुधराम वर्मा के पुत्र थे, अपने घर में पानी के लिए टूल्लू पंप लगा रहे थे। उन्होंने खराब हुए पंप की मरम्मत करवाकर उसे लगाना शुरू किया। लगाते समय बिजली नहीं थी, लेकिन अचानक करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गए। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई का नाम दिनेश और मंझले भाई का नाम उमेश है। कुंदन की शादी हो चुकी थी। इस अचानक हुई दुर्घटना से परिवार में शोक की लहर है। घटना की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button