झुंझुनू
भोड़की के जितेन्द्र बोयल कों मिलेगा राष्ट्र गौरव सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति अजायब एवं गुरू फाउंडेशन, रोहतक हरियाणा द्वारा दिसंबर माह में आयोजित होने वाले वार्षिक अधिवेशन में भोड़की के जितेन्द्र कुमार बोयल कों राष्ट्र गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा। गुरु फाउंडेशन समिति जितेन्द्र कुमार बोयल कों यह सम्मान उनकी शैक्षिक उपलब्धि, सृजनात्मक लेखन, नवाचार, सामुदायिक सेवा कार्य तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान निभाने के लिए दिया जाएगा। भोड़की निवासी जितेंद्र बोयल वर्तमान में गुढ़ागौड़जी के निजी बीएड महाविद्यालय में प्रवक्ता पद पर कार्यरत है।



