अमरोहा

अमरोहा पुलिस शुरू करेगी साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप

युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, एसपी लखन सिंह यादव ने दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमरोहा पुलिस की बड़ी पहल: युवाओं के लिए कल से शुरू होगा ‘साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप प्रोग्राम’
अमरोहा। डिजिटल युग में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए अमरोहा पुलिस एक अनूठी पहल करने जा रही है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के कुशल निर्देशन में जनपद में 11 जून 2026 से ‘अमरोहा पुलिस साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप प्रोग्राम’ (APCSIP-2026) का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के उद्देश्यों  को देखते हुए
पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बताया कि इसका मुख्य लक्ष्य क्षेत्र के युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें आधुनिक तकनीकी ज्ञान से लैस करना है। तेजी से बदलते दौर में इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिए हो रही ठगी से निपटने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। यह इंटर्नशिप प्रोग्राम पूरी तरह निःशुल्क है, जिसके तहत चयनित प्रतिभागियों को साइबर पुलिसिंग, डिजिटल फोरेंसिक, एथिकल हैकिंग और साइबर कानूनों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एसपी ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद युवा समाज में ‘डिजिटल रक्षक’ के रूप में काम कर सकेंगे और आम नागरिकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने में अमरोहा पुलिस की मदद करेंगे। जिले में पुलिस प्रशासन की इस तकनीकी क्षमता बढ़ाने वाली पहल की चौतरफा सराहना हो
अमरोहा पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026 (APCSIP …
Translated — इंटर्नशिप विवरण … उत्तर प्रदेश पुलिस के अधीन कार्यरत अमरोहा पुलिस लगातार दूसरे वर्ष साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026 का आयोजन कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button